Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को दी कानूनी सलाह

लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मंडलकारा लातेहार में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनके समाधान के लिए कानूनी सलाह दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को उनके मुकदमें की स्थिति, गिरफ्तारी की तिथि, मुकदमा क्रमांक एवं उन पर लगे आरोपों की जानकारी रखने के संबंध में काराधीन बंदियों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में एलएडीसी के अधिवक्ताओं ने सभी बंदियों को कानूनी रूप से जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर मंडल कारा अधीक्षक मेनशन बारवा, प्रभारी जेलर प्रदीप मुण्डा एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।