Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार विधायक ने पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में दिखायी गंभीरता, कहा- कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

लातेहार : नगर पंचायत क्षेत्र के डुरुआ गांव निवासी अंतू यादव पिता स्व. फुटू यादव के गोतिया व एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनकी पुश्तैनी जमीन जबरन हड़पने के प्रयास के मामले को लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ने गंभीरता से लिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा है कि अंतु यादव के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। इसकी जानकारी परिजनों ने बुधवार शाम को दी। इस मामले में सदर थाना प्रभारी से भी वार्ता की जा चुकी है। कागजातों की जांच के बाद उन्हें न्याय दिया जायेगा। न्याय पाने में गरीबी उनके सामने बाधा नहीं बनेगी। उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा का प्रयास, पीड़ित ने डीसी व एसपी को अर्जी देकर लगायी न्याय की गुहार

आपको बता दें कि पीड़ित अंतू यादव ने डीसी व एसपी को आवेदन देकर उमेश कुमार यादव पिता स्व. जगदीश यादव, अनुपा देवी पति उमेश कुमार यादव (डुरुआ), सोनू कुमार यादव पिता रामचंद्र यादव (होटवाग) और उपेंद्र प्रसाद पिता रामदेव प्रसाद (राजहार, लातेहार) जबरन उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। मना करने पर उसके दोनों बेटे बसंत यादव और रूपनाथ यादव को जान से मारकर फेंक देने की धमकी दे रहे हैं।