Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार में अयोजित खतियानी जोहार यात्रा को लेकर बालूमाथ में झामुमो की बैठक

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार में आगामी 14 फरवरी को होने वाली खतियान जोहार यात्रा की सफलता और तैयारियों की समीक्षा को लेकर प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव मौजूद रहे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। इसकी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रखंड के हर पंचायत एवं गांव में खतियानी जोहार यात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की।

बैठक को प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, संयुक्त सचिव मो इमरान, राजद नेता श्याम सुंदर यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि आमिर हयात, परमेश्वर गंझू,प्रभात मिंज, अख्तर अंसारी, औरंगजेब खान, मोनाजीर आलम, निर्मल गंझु और झारखंड आंदोलनकारी लल्लू उरांव ने भी बैठक को संबोधित किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेम गंझू ने किया।

मौके पर राजेश यादव, धर्मजीत भुइयां, प्रेम उरांव, सूरज उरांव, सुरेश गंझू, परमेश्वर उरांव, कुंती देवी सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बालूमाथ न्यूज टुडे