Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: हुरहुरी मोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में झारखंड पुलिस का जवान घायल

लातेहार : मनिका प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र हुरहुरी मोड़ के समीप शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में झारखंड पुलिस का एक जवान घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों के प्रयास से घायल जवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया।

घायल जवान के पास से मिले आधार कार्ड एवं पुलिस आईडी कार्ड से उसकी पहचान काशीनाथ कुम्हार उम्र 45 वर्ष पिता स्वर्गीय किशन कुम्हार बरोरा (धनबाद) निवासी के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के जवान अपने जेएच 10 वाई 5785 नंबर की हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल से लातेहार की तरफ से डाल्टनगंज की ओर जा रहा था। इसी क्रम में उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन अचानक बिगड़ गया। जिसके कारण अपने आगे चल रहे सधवाडीह (मनिका) निवासी रंजीत कुमार सिंह की मोटरसाइकिल में पीछे से पुलिस जवान की मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें रंजीत कुमार सिंह को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घायल जवान काशीनाथ कुम्हार पुलिस लाइन लातेहार में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद मनिका पुलिस प्रशासन की टीम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की छानबीन की जा रही थी।