चुनाव ड्यूटी से अपने घर मनिका लौट रहे जवान की सड़क हादसे में मौत
पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव NH 39 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार की शाम लगभग 8 बजे पुलिस जवान लक्ष्मण कुमार पासवान (32) पिता जीतू मांझी (मनिका, लातेहार) की मौत घटनास्थल पर हो गई।

सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि लक्ष्मण कुमार बरवाडीह थाना में कार्यरत थे। वे चुनावी ड्यूटी कर मेदिनीनगर से अपने घर मनिका जा रहे थे। इसी क्रम में रजडेरवा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
