Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जिला परिषद की बैठक में अध्यक्ष ने कार्यों के प्रगति की ली जानकारी, दिये दिशा-निर्देश

लातेहार : जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने बारी- बारी से अपने क्षेत्र की समस्याओं को जिला परिषद अध्यक्ष के समक्ष रखा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिस पर जिला परिषद अध्यक्ष ने सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। जिला परिषद अध्यक्ष ने पूर्व के बैठक में दिये गये दिशानिर्देशों के अनुपालन की समीक्षा किया तथा दिशानिर्देश दिया।

बैठक में जिला परिषद के आय व्यय की संपुष्टि की गयी। विभागवार पदाधिकारियों से उनके कार्यों के प्रगति की भी जानकारी ली गयी।

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी, जिला परिषद सदस्य, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, परियोजना निदेशक आईटीडीए विन्देश्वरी ततमा एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।