Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: हेरहंज में वन विभाग की टीम ने पचास डिसमिल में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : वनपाल अभय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड क्षेत्र की तासू पंचायत स्थित बनकिता गांव के वन क्षेत्र में करीब पचास डिसमिल में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वनपाल श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तासू पंचायत के बनकिता गांव के वन क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने अवैध रूप से पोस्ट की खेती की है और उससे अफीम निकालने की तैयारी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।

अफीम की खेती करने वाले की पहचान की जा रही है तथा आसपास के ग्रामीणों से अपील की कि अफीम की खेती करने वाले की पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा। सूचना देने वाले को इनाम के तौर पर नकद राशि दी जायेगी।

मौके पर अभियान टीम में वनरक्षी विजय शंकर शर्मा, पिंटू कुमार, शिव शंकर व धनंजय कुमार शामिल थे।

लातेहार अफीम की खेती