Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

गुरुकुल जैसी संस्था बंद हुई तो होगा उग्र आंदोलन : भाजयुमो जिलाध्यक्ष

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित जगजीवन राम छात्रावास में चल रहे गुरुकुल को खाली कराने के मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के फैसले पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि पूर्वाग्रह से ग्रसित मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मनिका प्रखंड स्थित गुरुकुल को बंद करना चाहते हैं। मनिका विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी, दलित, पिछड़े, बेरोजगार युवक-युवतियों को इस गुरुकुल में प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाता है।

गुरुकुल विधानसभा की यही एक मात्र संस्था है जहां प्रशिक्षु युवक-युवतियां रहकर अध्ययन करते हैं। क्षेत्र के प्रतिनिधि का इस तरह का बयान आना उनकी विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भारतीय जनता युवा मोर्चा विधायक के इस बयान की कड़ी निंदा करता है और चेतावनी देता है कि अगर गुरुकुल जैसे संस्थान को बंद किया गया तो उग्र आंदोलन होगा।