Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू प्रमंडल

हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी पहुंचे पलामू, भारतीय टीम से खेलने का है सपना

प्रेम पाठक/पलामू – राहुल त्रिपाठी पहुंचे ननिहाल

पलामू : आईपीएल के स्टार क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी गुरुवार को पलामू पहुंचे। राहुल त्रिपाठी आईपीएल टीम हैदराबाद सनराइजर्स के स्टार बल्लेबाज हैं। उनके आईपीएल करियर की शुरुआत केकेआर से हुई थी। वह आईपीएल के इस सीजन में हैदराबाद सनराइजर्स के लिए खेल रहे थे। हालाँकि उनकी टीम क्वालीफ़ायर में नहीं पहुंच पाई।

करीब 22 साल बाद जब राहुल त्रिपाठी पलामू पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनकी नानी पलामू के सदर प्रखंड के रजवाडीह में हैं। राहुल त्रिपाठी ने The News Sense से कहा कि कोविड 19 के दौर के बाद दर्शकों के पवेलियन लौटना सुखद है। दर्शकों की वापसी से खेलने में रोमांच रहता है।

उन्होंने कहा कि उनका काम लगातार बेहतर खेलना है। अपने प्रदर्शन के बल पर एक दिन वह जरूर भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। राहुल ने कहा कि उनका सपना भारतीय टीम के साथ खेलना है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

राहुल त्रिपाठी केकेआर और SRH आईपीएल टीम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों जगहों पर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श बताया। उन्होंने पलामू में स्थानीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें कई टिप्स भी दिए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको बता दें कि राहुल त्रिपाठी का जन्म 2 मार्च 1991 को रांची में हुआ था। उसके बाद उनके पिता का तबादला लखनऊ और फिर पुणे में हो गया, जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की।

राहुल त्रिपाठी ननिहाल