Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन संपन्न

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन कार्यक्रम बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में आज मंगलवार की सुबह 3:59 में संपन्न हो गया।

होलिका दहन कार्यक्रम को लेकर गांव के पुजारी (पाहन) ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद होलिका दहन की और अपने मौके पर सभी ने अंदर छुपे बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

यह कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय के मुरपा मोड़, कसियाडीह, दिवाकर नगर, आदर्श नगर, टमटम टोला, बड़का बालूमाथ, भामाशाह नगर, जवाहर नगर, बाजारटांड़, अंबेडकरनगर आदि स्थानों में निर्धारित समय अनुसार की गयी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को होलिका दहन की शुरुआत और इसकी महत्ता को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से जानकारी दी गयी।

इस कार्यक्रम के दौरान बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के मुरपा मोड़, कसियाडीह मोहल्ले में पंकज केसरी, कृष्णा गुप्ता, नरोज नायक, नकुल सिंह, बबलू चौरसिया, सुधीर नायक, सुनील पांडे, मुधीर नायक, लालदेव गंझू, दिनेश साव, लक्ष्मण नायक शेरा, पियूष नुनु पांडे, प्रमोद नायक, टाली नायक, बेंजा नायक, शुभम कुमार, राजेश यादव, शिवम कुमार, छोटू नायक, राजेश लोहारा, सुबोध नायक, सोनूलाल नायक, सितन नायक, छोटूलाल नायक समेत कई लोगो ने सक्रिय भूमिका निभायी।