Breaking :
||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पलामू, डीसी व एसपी ने किया स्वागत||लातेहार: बालूमाथ में आयुष्मान मेला के नाम पर खानापूर्ति, एमबीबीएस डॉक्टर रहे गायब||लातेहार: बालूमाथ में मानवता हुई शर्मसार, अवैध संबंध से जन्मे नवजात को परिजनों ने झाड़ी में फेंका||गढ़वा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड के नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही राज्य सरकार||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त||लातेहार: बालूमाथ के कबाड़ी दुकान में पुलिस ने मारा छापा, 25 टन अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त||आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर, साक्ष्य के अभाव में हुए रिहा||पलामू: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
Friday, December 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज के मजदूर की मध्य प्रदेश में दीवार गिरने से मौत, शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा गांव

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : मध्य प्रदेश के कटनी शहर के जरूआ खेड़ा नामक स्थान पर पुल निर्माण में लगे तीन मजदूरों की मौत दीवार गिरने से हो गयी। इस घटना में हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग पंचायत के लावागड़ा निवासी जगदीश भुइयां उर्फ ननका भुइयां का पुत्र सुनील भुइयां (30) भी शामिल है। जिसका शव आज उसके गांव पहुंचा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि सुनील भुइयां समेत दर्जनों मजदूर कटनी शहर के पास सड़क पर पुलिया का काम करने गए थे। काम करते समय 07 जनवरी 2023 शनिवार दोपहर तीन मजदूरों की दीवार गिरने से मौत हो गयी। हालांकि आनन-फानन में मजदूरों से मृतक को बेवकूफ बनाकर शव को कंपनी के व्यक्ति ने अपने कब्जे में ले लिया और घायल बताकर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसमें एक सुनील भुईयां लावागडा, हेरहंज व गढ़वा जिले के दो मजदूर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर वीवीसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड जरूआ खेड़ा में काम करते थे। मजदूरों का ठेकेदार स्थानीय साहब सिंह नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है।

मृतक को कंपनी से मुआवजा नहीं मिल सका। परिजनों ने जिले के आला अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

मृतक का शव सोमवार 09 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे लावागडा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा।

मृतक सुनील भुइयां के दो पुत्र व एक पुत्री है। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील भुइयां तीन माह पहले मजदूरी करने मध्य प्रदेश गया था।