Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

स्वास्थ्य सहिया की प्रसव के दौरान मौत, सीएचसी में शोक सभा का आयोजन

आर्थिक मदद को लेकर किया गया धन सग्रह

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छिपादोहर के हरिनामाड़ की स्वास्थ सहिया ललिता देवी की बीते तीन दिन पूर्व घर में प्रसव के दौरान जुड़वा बच्चे के जन्म के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ सहियाओं का समूह दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुआ।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिवंगत ललिता देवी के आत्मा की शांति की प्रार्थना को लेकर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रखंड सभी स्वास्थ्य सहिया के साथ-साथ पश्चिमी क्षेत्र की जिप सदस्य संतोषी शेखर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रंजन समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान दिवंगत ललिता देवी की मौत पर चिंता जाहिर करते हुए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और जिप सदस्य के द्वारा सभी स्वास्थ सहिया को दिशा निर्देश दिया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वहीं स्वास्थ्य सहियाओं के समूह के द्वारा दिवंगत ललिता देवी के बच्चों के लालन-पालन और सहायता को लेकर आर्थिक सहायता जुटाने को लेकर धन संग्रह अभियान चलाया गया। सभी स्वास्थ्य सहियाओं के द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग दिया गया।

मौके पर प्रतिमा कुमारी, संगिता सिंह, बिमला देवी, मीना देवी, अनिता देवी, माथा सूरिन, लालमुनि, शीला देवी प्रमिला देवी और बीटीटी बिनोद प्रसाद, श्याम सुन्दर यादव, दीपक सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।