Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: आज शहर के ठाकुरबाड़ी से निकाली जायेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, शामिल होने की अपील

लातेहार : 20 जून मंगलवार को शहर के राधा कृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) परिसर से धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जायेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। वहीं, रथ को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे पहले भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की अलंकृत मूर्तियों को ओडिशा के जगन्नाथपुरी से लातेहार लाया गया। समाजसेवी राजेश चंद्र पाण्डेय ने प्रतिमाओं को राधा कृष्ण मंदिर प्रबंधन को समर्पित किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मंदिर में देवी-देवताओं के परिवर्तन की चर्चा पर राजेश चंद्र ने देवताओं को उपलब्ध कराने की बात कही और देवताओं को जगन्नाथ पुरी से खरीदकर मंदिर को उपलब्ध कराया। बता दें कि पिछले 26 सालों से आम लोगों के सहयोग से राधा कृष्ण मंदिर परिसर से रथ यात्रा निकाली जा रही है।

मंदिर के महंत दिलीप उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को रथ यात्रा को लेकर नेत्र उत्सव मनाया गया। वहीं 20 जून को पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर से नगर भ्रमण के लिए रथयात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने आम लोगों से मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा और रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

मंदिर समिति के योगेश प्रसाद ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयीं है। आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच ठाकुरबाड़ी परिसर से भव्य रथयात्रा निकाली जायेगी।