Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पहली सोमवारी पर बटेश्वर धाम में निकली भव्य कलश यात्रा, पूर्व विधायक प्रकाश राम हुए शामिल

लातेहार : सदर प्रखंड के कुलगढ़ा स्थित बटेश्वर धाम में सावन माह की पहली सोमवारी को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बटेश्वर धाम पहुंची। जहां भक्तों ने फूल, धतूरा, बेलपत्र आदि से विधि विधान से पूजा-अर्चना की भगवान शिव का दूध से जलाभिषेक किया। इस कलश यात्रा में पूर्व विधायक प्रकाश राम भी शामिल हुए।

मौके पर उन्होंने सावन माह में भगवान शिव की महिमा पर प्रकाश डाला और कहा कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मौके पर मुख्य पुजारी अलख नारायण सिंह, उपेंद्र भगत, रोशन कुमार, अजय सिंह, नंदलाल प्रसाद, बसंत सिंह, रमेश भैया, उमेश प्रसाद पंचायत समिति सदस्य, समेत काफी संख्या मे महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।