Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा : भाकपा-माओवादी का पूर्व सब-जोनल कमांडर प्रेमिका के साथ गिरफ्तार

भाकपा-माओवादी के पूर्व सब-जोनल कमांडर को प्रेमिका के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस ने एके-47 भी बरामद की है।

गढ़वा : एसपी अंजनी झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भानु सिंह खरवार को उसकी प्रेमिका के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूर्व सब-जोनल कमांडर भानु सिंह खरवार और उसकी प्रेमिका वृंदा कुमारी को एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 20 राउंड गोलियां, एक काले रंग का पाउच, एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां, 7 के कब्जे से गिरफ्तार किया है। साथ में मोबाइल, पावर बैंक, एक डीसी चार्जर, एक सोलर पैनल, दो बैग, एक डायरी बरामद की गई है।

पलामू की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

भानु के खिलाफ 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। एसपी अंजनी झा ने बताया कि भानु सिंह खरवार पूर्व में भाकपा-माओवादी के सब-जोनल कमांडर रह चुके हैं। 1 अक्टूबर 2016 को उसने सरेंडर पॉलिसी के तहत सरेंडर कर दिया था। साल 2020 में जेल से बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद वह ग्रामीणों में दहशत फैलाने का काम कर रहा था। इसके बाद 2021 में उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। करीब डेढ़ महीने जेल में रहने के बाद वह बाहर आकर संगठन को मजबूत कर रहे था । और इसके लिए वह संगठन में लड़कों की भर्ती कर रहा था।