Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

प्रभारी प्राचार्य के विदाई समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने कहा- सेवानिवृत्ति अंतिम पड़ाव नहीं

प्रेम पाठक/सतबरवा

पलामू : गुरुवार को सतबरवा स्थित बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या ज्योति सिन्हा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर कॉलेज परिसर में उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष सह कॉलेज सचिव इंदर सिंह नामधारी शामिल हुए। श्री नामधारी ने प्रभारी प्राचार्या ज्योति सिन्हा को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने ज्योति सिन्हा के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि सेवा निवृति अंतिम पड़ाव नहीं है, समाज और शिक्षा जगत को देने के लिए आपके पास बहुत कुछ शेष है। आपका कार्यकाल कई मायने में शानदार रहा है, इसके लिए कॉलेज परिवार आपका सदैव ऋणी रहेगा। इस दौरान आपका व्यवहार अच्छा और नम्र रहा है। आपने समय और अनुशासन का सहज भाव से पालन किया। साथ ही विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित किया। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा कर्मी मौजूद रहे।