Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: नक्सलियों की वर्दी सिलने वाले दर्जी समेत पांच गिरफ्तार, जेल

पलामू : जिले की तरहसी थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गरदू एवं उदयपुरा टू से नक्सलियों की वर्दी सिलने वाले दर्जी समेत पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने जबकि तीन भाइयों के खिलाफ वन अधिनियम के विरुद्ध लकड़ी काटने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

तरहसी थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान ने बताया कि गरदू गांव से फरार वारंटी चंदन साव को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरुद्ध कांड संख्या 1750/2016 दर्ज है। इसी तरह इसाक मियां को भी नक्सलियों से सांठगांठ कर उनकी वर्दी सिलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसाक मियां के विरुद्ध कांड संख्या 592/22 विस्फोटक अधिनियम 174ए भादवि 3/4 17 सीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

इसी तरह उदयपुरा टू इलाके से तीन भाई परमदेव शर्मा, श्याम देव शर्मा और अमरेश शर्मा को कांड संख्या 1254/16 के तहत गिरफ्तार किया गया। उन पर वन अधिनियम के विरुद्ध जाकर जंगल से लकड़ी काटने का आरोप है। थाना प्रभारी ने बताया कि चंदन साव पर रंगदारी मांगने का आरोप है।

Palamu Crime News Today