Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडल

लातेहार: बालूमाथ में लालटेन जलाने के दौरान लगी आग, मां-बेटा झुलसे

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव अंतर्गत लोदमदाग गांव में लालटेन जलाने के दौरान मां-बेटा झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल मां-बेटा लोदमदाग गांव निवासी राजाराम उरांव की पत्नी महेशरी देवी और बेटा रोहन उरांव हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल मां-बेटे को सामाजिक कार्यकर्ता आशीष नाथ शाहदेव की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ अमरनाथ प्रसाद ने उनका इलाज किया। इस घटना में महेशरी देवी और उनके बेटे रोहन उरांव का पैर और चेहरा झुलस गया है। फिलहाल मां-बेटे की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महेशरी देवी अंधेरा देख अपने घर में जल रहे लालटेन में तेल डाल रही थी। इसी दौरान बगल में रखे पेट्रोल में अचानक आग लग गयी। इसकी चपेट में मां-बेटे आ गये।