Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: संकुल संसाधन केंद्र हेठपोचरा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

लातेहार : पोचरा संकुल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीआरसी चंद्रन कुमार चंद्र का विदाई एवं रंजीत कुमार पांडे का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर चंद्रन कुमार चंद्र के द्वारा किये गये कार्यों का सभी शिक्षकों ने सराहना की और बताया कि एक बेहतर सूचनातंत्र स्थापित कर उन्होंने टीम भावना के तहत कार्य किया। जिससे समय पर सही सूचनाओं का आदान-प्रदान शिक्षा विभाग और विद्यालय संचालक तक पहुंच पाया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम का संचालन अभिनव कुमार मिश्र के द्वारा किया गया, सीआरसी चंदन कुमार चंद्र के कार्यों के प्रति सभी ने आभार व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखद जीवन की शुभकामना दी।

इस अवसर स्तरोन्नत उच्च विद्यालय पोचरा के प्रधानाध्यापक विकास कुमार शर्मा, शिक्षक अमित कुमार, अनूप कुमार, दिनेश कुमार ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, मीना पंडित, रीता कुमारी, जयशंकर प्रसाद, महेश प्रसाद, अफजाल अंसारी, मदन प्रसाद प्रमोद प्रसाद, मनोज कुमार मिंज, सत्येंद्र नागेसिया, शिवशंकर तिवारी, अरविंद यादव, सुशील सिंह, नीरज प्रसाद, अभय खलखो, प्रेम प्रकाश सिंह, उषा बेक, अतु सिंह, शशिलाल सिंह, शुशील सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद थे।