Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में ट्रैक्टर के धक्के से गिरा बिजली का पोल, चालक की मौत

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकया गांव के पास सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गया। धक्का लगने से बिजली का खंभा टूटकर ट्रैक्टर पर जा गिरा। इस हादसे में दबने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकिशोर यादव (41 वर्ष) पिता बैजनाथ यादव ग्राम मनसिंघा ट्रैक्टर लेकर कहीं और जा रहा था। इसी दौरान ओकया गांव के पास वह नियंत्रण खो बैठा और बिजली के खंभे से जा टकराया। जिससे बिजली का पोल टूट कर ट्रैक्टर में जा गिरा और चालक राजकिशोर यादव की उसके नीचे दबकर मौत हो गयी।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बालूमाथ थाने के एसआई नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।