Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: डीवीसी ने मनाया वा​र्षिक खान सुरक्षा सप्ताह, खान सुरक्षा की ली शपथ

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के तुबेद कोयला खदान में शनिवार को वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। पर्यवेक्षक के रूप में मौके पर उप निदेशक खान सुरक्षा (दक्षिण पूर्वी क्षेत्र, रांची) रवींद्र बोन्था, आईएसओ अधिकारी सुनील कुमार, एसओ (खनन) एके सिंह, प्रबंधक एमके सिंह, पीई राम रत्न, सहायक प्रबंधक सत्यम कुमार सिंह, डब्ल्यूआई (मा​इनिंग) डीडी मंडल, डब्ल्यूआई (मैकेनिकल) अर्जुन साहू और सर्वेयर विनीत कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर खान सुरक्षा की शपथ भी ली गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

श्री बोन्था ने खान सुरक्षा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन करने की बात कही। कार्य स्थल पर कोई दुर्घटना न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों का जीवन न केवल उनके परिवारों के लिए बल्कि राष्ट्र के लिए भी मूल्यवान है। इस उद्योग में लगे राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान व्यक्तिगत नुकसान के बराबर है।

अ​धिकारियों ने तुबेद कोल क्षेत्र में कोयला उत्खनन क्षेत्र एवं उपलब्ध संसाधनों का मुआयना किया। कार्यक्रम के बेहतर संयोजन के लिए डीवीसी के उप निदेशक (एचआर) रवि प्रकाश तिवारी को ​अ​धिकारियों ने बधाई व शुभकामनायें दी।

मुख्य अभियंता (खनन) जागेश कुमार मंडिये एवं उनके अधिकारियों के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।