Breaking :
||पलामू की महिला विधायक पर सार्वजनिक मंच पर हेमंत सोरेन की टिपण्णी से भाजपा में आक्रोश, कहा- महिलाओं का सम्मान करना भूल गये हैं मुख्यमंत्री||अयोध्या श्रीराम मंदिर से आये पूजित अक्षत को झारखंड के सभी जिलों में भेजने की तैयारी||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क जाम||लातेहार: बालूमाथ में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर||पलामू: देवर ने भाभी को पीट-पीट कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम, दो बेटों के साथ गिरफ्तार||लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत||मुख्यमंत्री ने पलामू में 75 योजनाओं की रखी आधारशिला, 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, करोड़ों रुपये की बांटी परिसंपत्ति||BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- देश जल्द होगा वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त||लातेहार में फूड प्वाइजनिंग: चावल में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Saturday, December 2, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भाजपा के झंडे लगे वाहनों की हुई जांच

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : एसपी अंजनी अंजन के दिशा निर्देश पर मनिका प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय मैदान के पास मनिका पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मौके पर रांची में भाजपा सचिवालय का घेराव कार्यक्रम में जा रहे वाहनों को भी पुलिस ने रोक दिया और जांच की।

पुलिस भाजपा के झंडे लगाकर जाने वाले वाहनों को विशेषकर रोक रही थी और जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान पूर्व सांसद मनोज भुइयां के साथ पुलिस की तू तू में में भी होने लगी। बाद में वाहन को जांच के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस अहले सुबह जांच के लिए उच्च विद्यालय मैदान के पास नाका लगा कर बैठी हुई थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर डीटीओ कार्यालय से ऋषि राज कुमार, दंडाधिकारी के साथ एसआई राजकुमार तिग्गा और पुलिस बल के जवान मौजूद थे।