Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दर्जनों छात्रायें बीमार

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दर्जनाधिक छात्राएं बीमार हो गयी हैं। सभी बीमार छात्रायें आज विद्यालय की सुरक्षा प्रहरी के नेतृत्व में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और अपने बीमारी से संबंधित इलाज करवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने वाली अधिकांश छात्रायें सर्दी-खांसी, बुखार, पेट दर्द और बदन दर्द से पीड़ित थीं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने बताया कि सभी छात्राओं में मौसम में आये बदलाव के कारण ऐसे लक्षण पाये गये हैं, जिन्हें अस्पताल स्तर से जांच उपरांत दवायें उपलब्ध करा दी गयी हैं। उन्हें इस मौसम में गंदगी से बचने और गर्म भोजन का सेवन करते हुए बारिश की पानी से भीगने से मना किया गया है। छात्राओं का इलाज डॉक्टर अलिशा टोप्पो के अलावे डॉक्टर ध्रुव कुमार ने भी किया।