Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जिला खेल पदाधिकारी ने महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ियों को किया सम्मानित

लातेहार : जिला कबड्डी महिला टीम की खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी शिवेंदु कुमार और कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया। कबड्डी महिला टीम ने रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर पूनम कुमारी का चयन भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु झारखंड कबड्डी महिला टीम में हुआ था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पूनम के इस प्रदर्शन में जिला खेल पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार प्रयास करते रहें मेरी ओर से हर संभव मदद किया जायगा। खिलाड़ी पूनम कुमारी पिता रामस्वरूप सिंह कुचिला, बरवाडीह ने लातेहार जिला और झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है। लातेहार में भी कबड्डी खेल के विकास की असीम संभावना है। कबड्डी खेल भी करियर के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रहा है। लातेहार में भी हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि जितना जल्द हो सके कबड्डी का एक बोर्डिंग सेंटर खुले ताकि लातेहार जिला से भी कबड्डी प्रतियोगिता से संबंधित अच्छे-अच्छे प्लेयर को तराशा जा सके, इसके लिए हमलोग प्रयासरत है।

पूनम कुमारी के इस प्रदर्शन पर लातेहार जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद उरांव, सचिव अशफाक उर्फ मुन्ना, उपसचिव अनूप कुमार, उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, आफताब आलम, प्रमोद कुमार,कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित सभी लोगों ने शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लातेहार जिला कबड्डी एसोसिएशन बहुत जल्द लातेहार जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करेगी, इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।