Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जिले 3808 किसानों को मिलेगा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ, डीसी ने दी मंजूरी

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभुकों को दिये जाने वाले मुआवजा राशि के संबंध में चर्चा की गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ हेतु दिये गये आवेदनों पर विचार विमर्श कर अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा आवेदनों के जाँच एवं सत्यापन के आधार पर जिले के 3808 किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ प्रदान करने हेतु अनुमोदन दिया गया।

उपायुक्त ने और भी वैसे किसानों को जो इस योजना से वंचित है उन्हें भी योजना से जोड़ते हुए सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला क़ृषि पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद सिंह, एलडीएम शांति प्रसाद टोप्पो, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो, एवं नोडल पदाधिकारी आपदा प्रबंधन अविनाश रंजन आदि उपस्थित थे।

लातेहार मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना