Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में शिविर आयोजित कर 56 दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल व कृत्रिम अंगों का वितरण

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुधवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियादी विद्यालय परिसर में शिविर का आयोजन कर 56 छात्र-छात्राओं के बीच ट्राइसाइकिल और कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया।

इस शिविर में बालूमाथ शैक्षणिक क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय तथा उच्च विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने मुख्य रूप से भाग लिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच ट्राई साइकिल और कृत्रिम अंग का वितरण करने का कार्य प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निर्मला लता, शिक्षा विभाग के बीपीओ निकेत गुप्ता, बीआरपी निरंजन सिंह आशीष कुमार रिसोर्स टीचर वीरेंद्र सिंह कालीचरण, पंचायत प्रतिनिधि सुरेंद्र साहू, शिक्षक नित्यानंद तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।