Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में माता शबरी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति लातेहार के बैनर तले बालूमाह प्रखंड क्षेत्र के झरिवा टोला में 24 फरवरी शुक्रवार को 43वीं माता शबरी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. जिसकी अध्यक्षता माता शबरी पूजा समिति के अध्यक्ष सोमर भुइयां ने की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर मुख्य अतिथि लातेहार जिलाध्यक्ष राजू भुइंया, विशिष्ट अतिथि बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र भुइंया मौजूद रहे। बता दें कि पूजा समिति का भी विस्तार किया गया, अध्यक्ष सोमर भुइयां, सचिव बबलू भुइयां, कोषाध्यक्ष गुडू पाहन, उपाध्यक्ष अनिल भुइयां, संरक्षक राम कुमार भुइयां, पार्षद धर्मजीत भुइयां, सदस्य संघर भुइयां, लखन भुइयां बनाये गये।

वक्ताओं ने कहा कि नशाखोरी और अशिक्षा समाज की सबसे बड़ी बुराई है। गोष्ठी में भुइयां समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि हम अपने बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाएंगे, नशाखोरी पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी. दहेज प्रथा का विरोध करेंगे। बेटे की शादी में दहेज नहीं लेंगे समाज में हो रहे धर्मांतरण पर चिंता जताते हुए चेतावनी दी कि इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माता शबरी जयंती पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान जिला प्रवक्ता बिनोद भुइयां, जिला महासचिव सह संरक्षक राम कुमार भुइयां, तुलसी राम, धर्मजीत भुइयां, सुरेंद्र भुइयां, गुडू भुइयां, विजय भुइयां, सुनील भुइयां, मनोज भुइयां, प्रभु भुइयां, अशोक भुइयां, चमन भुइयां, संघर भुइयां, गणेश भुइयां सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।