Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में डीलरों को नहीं मिला राशन, अधिकारियों ने जबरन बंटवाया, आक्रोश

बबन पासवान/मनिका

डीलरों के साथ किया जा रहा है अन्याय : छठू प्रसाद

लातेहार : मनिका प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को डीलर संघ का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीलर संघ के अध्यक्ष छठु प्रसाद ने किया।

मौके पर अध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि मनिका प्रखंड में दिसंबर महीना 2022 का अतिरिक्त राशन किसी राशन दुकानदार को नहीं दिया गया। जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका के उपस्थिति में चंपा स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित दुकान से दिसंबर माह का राशन वितरण कराया गया है। जब डीलरों को राशन मिलेगा ही नहीं तो जबरन डीलर राशन कहां से देंगे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चंपा स्वयं सहायता समूह लंका की अध्यक्ष सुगिया देवी ने बतायी कि दिसंबर माह 2022 का अतिरिक्त राशन पीएमजीकेवाई का आवंटन हमको नहीं मिला और ना ही उस माह का ऑनलाइन मशीन के द्वारा अतिरिक्त राशन का पर्ची निकाला गया। लेकिन कार्डधारियों की शिकायत पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र किंडो के द्वारा सोमवार को 25 लाभुकों के बीच 9 क्विंटल 55 केजी चावल हमसे वितरण कराया गया। जब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बताया कि दिसंबर माह का राशन अतिरिक्त पीएमजीकेवाई हमें एवं प्रखंड के अन्य डीलरों को मिला ही नहीं तो हम लोग वितरण कहां से करेंगे। तो हमारी बातों को अनसुना कर आदेश दिया गया कि आपको राशन वितरण करना है। इसके बाद हम अपना जमीन बंधक रख के बटाईदार से पैसा लेकर बाजार से चावल खरीद कर वितरण किये हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि व्यक्ति 5kg के दर से राशन वितरण किया जाता है, लेकिन जुर्माना सहित प्रति व्यक्ति 6. 25 केजी के हिसाब से प्रति व्यक्ति को राशन दिलाया गया है। वहीं अन्य कार्ड धारी दिसंबर माह के राशन की मांग को लेकर लगातार हम पर दबाव बना रहे हैं।

ज्ञात हो कि महेश्वर उरांव ग्राम लंका के द्वारा दिसंबर महीना का अतिरिक्त राशन नहीं मिलने का शिकायत खाद्य आयोग मैं किया गया था।

बैठक में सभी डीलरों ने एक स्वर में कहा कि यदि राशन दुकानदार को जबरन बलि का बकरा बनाया जायेगा तो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब जिला से हम लोग को दिसंबर माह का अतिरिक्त राशन का एलॉटमेंट आया ही नहीं और ना ही ऑनलाइन पोर्टल पर राशन वितरण शो कर रहा है, तो फिर इसका दोषी हम लोग कैसे हैं। सभी डीलरों ने लातेहार के उपायुक्त से मांग किया है कि इस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर आगे की करवाई की जाये।

वही इस विषय पर पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र किंडो ने कहा कि इस विषय पर हम कुछ नहीं बोलेंगे वरीय अधिकारी का आदेश था जिसका हमने पालन किया इस जानकारी के लिए वरीय अधिकारी से जानकारी ले सकते हैं।

मौके पर राम लोचन यादव, संतोष ठाकुर, कामेश्वरा उरांव,राजेश कुमार, दिनेश राय, अमीर हसन अंसारी, रवीना खातून, विजय साहू, जीतन यादव,महावीर साहू, शिव प्रसाद, बेचन सिंह,शिव पासवान समेत कई डीलर उपस्थित थे।