Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: कजरी रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक से जैप 3 के जवान का शव बरामद, जांच में जुटी रेल पुलिस

पलामू : धनबाद रेल मंडल के कजरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से जैप 3 के जवान का शव बरामद किया गया है। जवान का शव रेल ट्रैक पर कैसे पहुंचा इसकी जांच रेल पुलिस कर रही है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दरअसल, रेलवे पुलिस ने रविवार देर शाम कजरी रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। मंगलवार को शव की शिनाख्त जवान आनंद कुमार के रूप में हुई है। आनंद कुमार जाप 3 के सिपाही थे और गिरिडीह में तैनात थे।

आनंद कुमार मूल रूप से पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के झगरुआ के रहने वाले थे। छोटे भाई ने शव की शिनाख्त की। मृतक जैप 3 के जवान आनंद कुमार का पूरा परिवार मेदिनीनगर के बैरिया इलाके में रहता है। आनंद कुमार के छोटे भाई सोनू कुमार ने शव की पहचान की है।

मंगलवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। बुधवार को पलामू पुलिस लाइन में शहीद जवान को सलामी दी गयी। इधर, रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।