Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

लातेहार: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के डुडंगी कला गांव में रविवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान राजीव सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों के अनुसार राजीव सिंह का किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। वह गुस्से में घर से निकला और रात भर घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।