Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: डाटम गांव में खदान से मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने आरागुंडी पंचायत अंतर्गत डाटम गांव स्थित विशुनबांध खदान से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। जिसकी उम्र करीब 32 साल बतायी जा रही है, लेकिन शव की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण खदान के पास गये तो देखा कि एक शव तालाब में तैर रहा है। इसके बाद इसकी सूचना चौकीदार को दी गयी। चौकीदार ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल को मौके पर भेजा। जिसके बाद पुलिस की निगरानी में स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों की माने तो महिला की हत्या कहीं और की गयी है और उसे विशुनबांध खदान में फेंक कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से पूछने के बाद भी महिला के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

Latehar Latest News Today