Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : शहर के बानपुर मोहल्ले में सोमवार की रात अमित कुमार रवि नामक छात्र का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक छात्र रामगढ़ जिले का रहने वाला है। वह लातेहार पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है। हालांकि प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार रवि बानपुर इलाके में स्थित एक लॉज में किराये पर रहता था। सोमवार रात उसका शव बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। छात्र की मौत के मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर घटना की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस कमरे में छात्र का शव मिला वह कमरा अंदर से पूरी तरह से बंद था। मृतक छात्र के कान में ईयर फोन भी लगा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।