Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

हादसे में मारे गये मजदूर का शव छत्तीसगढ़ से बालूमाथ पहुंचा, गांव में शोक की लहर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के मुरपा पंचायत अंतर्गत बलबल गांव निवासी दिरपाल भगत के 25 वर्षीय पुत्र राम लखन भगत का शव जैसे ही गांव में पहुंचा शोक की लहार दौड़ गयी। परिजनों के रोने-चीखने की आवाजें गांव में गूंजने लगी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार मजदूर की तीन दिन पहले 27 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य में एक दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इसकी जानकारी मिलते ही बालूमाथ प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा बलबल गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अंतिम संस्कार में पंचायत प्रधान अजय टाना भगत, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दशरथ ठाकुर, सरजू भगत, मुन्ना भगत, सोमन भगत, गंगेश्वर भगत, झालो देवी, बुद्धराम, धनेश्वर, परमेश्वर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे. सभी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।