Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पूर्व DSP की बेटी का शव संदिग्ध हालत में तालाब से बरामद, जांच शुरू

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड सिंचाई विभाग के सामने तालाब में रविवार की देर रात एक अविवाहित युवती का शव मिला। जिस तालाब में शव मिला वहां से करीब 500 मीटर दूर बारालोटा चैंपियन चौक पर किराये के मकान में लड़की अपने भाई के साथ रहती थी। युवती की पहचान पूर्व डीएसपी स्व. भिखारी राम की पुत्री कंचन कुमारी (45) के रूप में हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कंचन पिछले दो दिनों से लापता थी और उसकी गुमशुदगी को लेकर नगर थाने में सनहा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस और परिजन कंचन की तलाश में जुटे थे, इसी क्रम में उसका शव तालाब से बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद साफ हो जायेगा कि लड़की की मौत कैसे हुई? लड़की मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के सोहनी पट्टी की रहने वाली थी।

मृतक के भाई गुड्डु ने बताया कि कंचन दो दिन से घर से लापता थी, जिसकी लिखित सूचना मेदिनीनगर सिटी थाने में दी गयी है। हत्या या आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि कंचन शुक्रवार की रात परिजनों को बिना बताये घर से निकल गयी थी। तब से उसके बारे में कुछ पता नहीं चला कि वह कहां है। वह मानसिक रूप से भी कमजोर थी। ऐसे में संभावना है कि रात के अंधेरे में घर से निकलने के बाद वह तालाब में गिर गयी होगी, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी।