Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलमहुआडांड़लातेहार

लातेहार: महुआडांड़ में नदी किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव, डूबने से मौत की आशंका

लातेहार : मंगलवार की सुबह महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव में नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा। ऐसा लग रहा था मानो रात में नदी में आयी बाढ़ के साथ शव कहीं से बहकर आ गया हो। पानी में होने के कारण शव की पहचान भी नहीं हो पा रही थी। इसके बाद ग्राम प्रधान सुरेश उरांव ने इसकी सूचना महुआडांड़ थाने को दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया। इस दौरान उसकी पहचान महुआडांड़ के राजडंडा गांव निवासी जेराल्ड लकड़ा (65) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंची। जहां मृतक के परिजनों को बुलाया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया।