Breaking :
||रिम्स में इलाज करा रहा कैदी शाकिब पुलिस को चकमा देकर फरार||लातेहार: स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में घायल दोनों युवकों की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, बाबूलाल मरांडी बोले देश में मोदी की गारंटी||धनबाद जेल में बंद पूर्व मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी अमन सिंह की गोली मारकर हत्या||पलामू की महिला विधायक पर सार्वजनिक मंच पर हेमंत सोरेन की टिपण्णी से भाजपा में आक्रोश, कहा- महिलाओं का सम्मान करना भूल गये हैं मुख्यमंत्री||अयोध्या श्रीराम मंदिर से आये पूजित अक्षत को झारखंड के सभी जिलों में भेजने की तैयारी||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क जाम||लातेहार: बालूमाथ में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर||पलामू: देवर ने भाभी को पीट-पीट कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम, दो बेटों के साथ गिरफ्तार||लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत
Monday, December 4, 2023
गढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर दंपति की पिटाई, वार्ड सदस्य समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा : चपरी पंचायत के अधौरा नवही में दंपत्ति पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर पीटा गया। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी पंचायत के अधौरा नवाही टोला के वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ उसी गांव के एक दंपति और दंपति को संरक्षण देने वाले रंजन उरांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया कि वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव हम दोनों पति-पत्नी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर पिछले एक साल से प्रताड़ित कर रहा था।

अमरनाथ उरांव पिता स्वर्गीय परिखन उरांव, सुचिता देवी पति अमरनाथ उरांव, जितेंद्र उरांव पिता अमरनाथ उरांव, शोभी उरांव और उमेश उरांव दोनों पिता विट्ठल उरांव, फूल देवी पति शोभी उरांव, सोनवा देवी पति उमेश उरांव, पिंटू उरांव पिता नंदू उरांव, सुरेंद्र उरांव विश्वभर उरांव, मुनि उरांव पिता स्वर्गीय परीखान उरांव ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर भला-बुरा कहा। विरोध करने पर वे हमारे घर में घुस गए और हम दोनों पति-पत्नी को मारने की नीयत से लाठी-डंडों से गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया गया कि उक्त लोगों की बेरहमी से पिटाई के दौरान बचाने आई दो नाबालिग लड़कियों को भी पीटा गया। पीड़िता ने उक्त लोगों पर मारपीट के साथ सोने के जेवर छीनने का आरोप लगाया। गंभीर रूप से घायल दंपति का फिलहाल गढ़वा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरे दिन दंपत्ति के साथ मारपीट करने के बाद वार्ड सदस्य के परिवार के सदस्य रंजन कुमार, पिता रामजी उरांव निवासी अधौरा से भी मारपीट कर घायल दम्पति को सुरक्षा देने का आरोप लगाया। दोनों पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में न्याय की गुहार लगाई है। इस शिकायत के आधार पर भवनाथपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरनाथ उरांव व उमेश उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।