Breaking :
||पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका||गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद||लातेहार: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में चार घायल, तीन रिम्स रेफर, हालत नाजुक||झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जिला परिषद और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि||चतरा: रेल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंका, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी||PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर लातेहार से खरीदा जिप्सी जमीन के अंदर से बरामद||पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

लातेहार: बालूमाथ में वज्रपात से दंपत्ति घायल, हालत नाजुक, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/लातेहार

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुकरू ग्राम अंतर्गत भलुआही टोले में आज बारिश के दौरान वज्रपात होने से पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Raja AD

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में भलुआही टोला निवासी दिनेश गंझू व उनकी पत्नी कविता देवी शामिल हैं। दोनों को बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां दिनेश गंझू को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ सुरेश कुमार ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

Raja AD 2

मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपने टमाटर की खेती की कोड़ाई करने गए थे। इसी बीच बारिश होने लगी और जोरदार वज्रपात हो गया। जिसकी चपेट में ये दोनों आ गए। इस घटना में घायल दिनेश गंझू की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।