Breaking :
||झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, फिर प्री-मानसून से लोगों को मिलेगी राहत||गढ़वा: नहाने के दौरान डैम में डूबने से तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान

लातेहार: श्री गणेश महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर कमेटी गठित, विशाल भंडारे का होगा आयोजन

लातेहार : श्री गणेश महोत्सव 2022 के सफल आयोजन का निर्णय श्री गणपति पूजन समिति, सोमेश्वर शिव मंदिर लातेहार स्टेशन की बैठक में लिया गया।

लाल श्याम किशोर नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 31 अगस्त 2022 को दोपहर 1:00 बजे से विघ्नहर्ता श्री गणपति की प्रतिमा की पूजा और विशाल भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। एक सितंबर को हवन के बाद विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सोमेश्वर शिव मंदिर लातेहार स्टेशन परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए बैठक में एक आयोजन समिति का गठन किया गया।

जिसमें बतौर संरक्षक लाल श्याम किशोर नाथ शाहदेव, ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव एवं श्याम सुंदर प्रसाद भारूका, अध्यक्ष सरयू प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार बाग, ललित कुमार पांडेय एवं संजय कुमार सिन्हा, सचिव जय राज कपूर, सह सचिव आलोक कुमार सिंह एवं दीपक कुमार सिंह, जन संपर्क प्रमुख विकासकान्त पाठक, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल एवं संजय कुमार सिंह शामिल किए गए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

कार्यकारिणी सदस्यों में लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, निर्मल अग्रवाल, सुशील पांडेय, राजेंद्र सिंह, विनोद राम, कृष्ण नंदन पांडेय, संतोष कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, संतोष गुप्ता, जयप्रकाश महलका, प्रिंटी शर्मा एवं राजू राम शामिल हैं।

आयोजन हेतु विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया एवं श्री गणेश महोत्सव 2022 को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गई।