Breaking :
||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने लातेहार जिले के 4 उत्कृष्ट विद्यालयों का किया लोकार्पण, जानिये क्या ख़ास है इन विद्यालयों में..

लातेहार : मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित टीवीएस विद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सूबे के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाईन उद्घाटन किया। जिसमें लातेहार जिले के 04 विद्यालय शामिल हैं।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

1.राजकीय +2 उच्च विद्यालय, लातेहार 2. राजकीय +2 बलिका उच्च विद्यालय, लातेहार 3. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लातेहार 4. मॉडल स्कूल, मनिका शामिल हैं। इन विद्यालयों का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अंग्रेजी माध्यम से किया जायेगा। इन स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, प्रैक्टिकल क्लास रूम, प्ले ग्राउंड, साइंस लैब, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा उक्त विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, लातेहार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक लातेहार बैद्यनाथ राम, उपायुक्त भोर सिंह यादव, जन प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, लातेहार की बच्चियों ने सभी अतिथियों का स्वागत स्वागतगान व पुष्प गुच्छ देकर किया।

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लातेहार जिले के 4 उत्कृष्ट विद्यालयों का किया उद्घाटन गया।

जानिये उत्कृष्ट विद्यालयों की खासियत व बच्चों को दी जाने वाली सुविधायें

राजकीय +2 उच्च विद्यालय, लातेहार

  • स्थापना का वर्ष- 1947
  • नामांकन- 2814
  • संचालित कक्षाएँ- वर्ग IX से XII तक
  • संकाय (10+2 में)- विज्ञान, कला एवं वाणिज्य
  • कार्यरत शिक्षक- 15
  • वर्ग कक्ष- 20
  • शिक्षकेत्तर कर्मी- 14
  • आई.सी.टी. लैब- 02
  • डिजिटल क्लासरूम- 07
  • कम्प्यूटर- 20
  • साईंस लैब- 01
  • लाइब्रेरी- 01
  • लाइब्रेरी बुक्स- 2000
  • शौचालय- 20
  • Water Purifier (Mega ) – 02
  • बाउण्ड्री वॉल- हां

राजकीय +2 बलिका उच्च विद्यालय, लातेहार

  • स्थापना का वर्ष- 1956
  • नामांकन- 1703
  • संचालित कक्षाएँ- वर्ग IX से XII तक
  • संकाय (10+2 में)- विज्ञान, कला एवं वाणिज्य
  • कार्यरत शिक्षक- 15
  • वर्ग कक्ष- 17
  • शिक्षकेत्तर कर्मी- 8
  • आई.सी.टी. लैब- 03
  • डिजिटल क्लासरूम- 07
  • कम्प्यूटर- 20
  • साईंस लैब- 01
  • लाइब्रेरी- 01
  • लाइब्रेरी बुक्स- 1000
  • शौचालय- 20
  • Water Purifier (Mega ) – 01
  • बाउण्ड्री वॉल- हां

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लातेहार

  • स्थापना का वर्ष- 2005
  • नामांकन- 481
  • संचालित कक्षाएँ- वर्ग IX से XII तक
  • संकाय (10+2 में)- कला एवं वाणिज्य
  • कार्यरत शिक्षक- 15
  • वर्ग कक्ष- 09
  • शिक्षकेत्तर कर्मी- 15
  • आई.सी.टी. लैब- 02
  • डिजिटल क्लासरूम- 07
  • कम्प्यूटर- 27
  • साईंस लैब- 01
  • लाइब्रेरी- 01
  • लाइब्रेरी बुक्स- 200
  • शौचालय- 04
  • Water Purifier (Mega ) – 01
  • सीसीटीवी कैमरा:- 08
  • बाउण्ड्री वॉल- हां
  • प्ले ग्राउंड:- स्टेडियम उपलब्ध है।

मॉडल स्कूल, मनिका

  • स्थापना का वर्ष- 2011
  • नामांकन- 73
  • संचालित कक्षाएँ- वर्ग IX से XII तक
  • संकाय (10+2 में)- विज्ञान, कला एवं वाणिज्य
  • कार्यरत शिक्षक- 04
  • वर्ग कक्ष- 13
  • शिक्षकेत्तर कर्मी- 08
  • आई.सी.टी. लैब- 02
  • डिजिटल क्लासरूम- 13
  • कम्प्यूटर- 32
  • साईंस लैब- 03
  • STEM लैब- 00
  • लाइब्रेरी- 01
  • लाइब्रेरी बुक्स- 1000
  • शौचालय- 17
  • Water Purifier (Mega ) – 08
  • स्मार्ट टी.वी.- 00

इस कार्यक्रम में विधायक लातेहार, उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

लातेहार उत्कृष्ट विद्यालय न्यूज