लातेहार, पलामू सहित अन्य जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की सम्भावना, येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग रांची ने झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।
रांची :- लातेहार, पलामू, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग रांची ने इसके तहत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। अपने आप को सुरक्षित स्थान पर रखे। पेड़ के नीचे ना रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
