Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में ब्राह्मण समाज ने मनायी भगवान परशुराम की जयंती

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित केडीएम स्कूल में ब्राह्मण समाज ने प्रखंड अध्यक्ष संतोष दुबे की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। मौके पर उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं समाज के उपस्थित सभी लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन तमाम मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि शास्त्र के साथ शस्त्र के धुरंधर भगवान परशुराम का जीवन अपने चारित्रिक विकास में धारण करने से ही समाज का कल्याण संभव है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर कृष्ण मुरारी मिश्र, ललन तिवारी, शंकर दुबे समेत अन्य वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन अखिलेश मिश्र ने किया।

मौके पर ईश्वर मिश्र, अखिलेश गिरी, रमेश पाठक, रामलाल तिवारी, दिवाकर दुबे, विजय तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।