Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, जांच में जुटी पुलिस

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के खपिया गांव में गुरुवार को एक नाबालिग लड़की का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला। नाबालिग की पहचान बाबूलाल सिंह खरवार की बेटी कविता कुमारी (16) के रूप में की गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। सुबह उठकर जब दरवाजा खोला तो बेटी अमरूद के पेड़ से लटकी हुई थी। इसके बाद इसकी सूचना हेरहंज थाने को दी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया गया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वैसे पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।