Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने किया बालूमाथ का दौरा, विवाहिता के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातू ग्राम का दौरा किया। जहां दो फरवरी की रात ग्राम निवासी प्रमोद प्रसाद गुप्ता की पत्नी सुनीता देवी की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मामले को लेकर किसलय तिवारी ने उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और इस हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लातेहार एसपी अंजनी अंजन से बात की।

इस दौरान उन्होंने लातेहार एसपी से मासियातू ग्राम में एक पुलिस पिकेट की स्थापना करने की भी मांग की। उन्होंने एसपी से कहा कि विवाहिता की हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की जाये।

मौके पर उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर सुनीता देवी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि अगर अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं की जाती है तो पुरजोर आंदोलन किया जायेगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि झारखंड में जबसे हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से यहां पर घटना, दुर्घटना आम बात हो गयी है। जिससे यहां के लोग हमेशा दहशत के माहौल में जीने को विवश है। जबकि सरकार कान में तेल डाले सो रही है।

मौके पर बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा के साथ-साथ काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बालूमाथ