Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

स्क्रैप चोरी में लिप्त बाइक सवार पुलिस को देख भागे, 9 बाइक जब्त, स्क्रैप बरामद

लातेहार : चंदवा थाना पुलिस ने चकला पंचायत के सादाबर गांव के पास से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखा कबाड़ (स्क्रैप) बरामद किया है। जबकि इस कार्य में लगे बाइक सवार पुलिस को देख बाइक छोड़कर भाग गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि अभिजीत प्लांट परिसर से कबाड़ चोरी कर किसी छिपे स्थान पर फेंक दिया गया था। इसे किसी बड़े वाहन में लादकर कहीं और बेचने की तैयारी थी। बताया गया कि डंप साइट के आसपास कुछ बाइक सवार भी मौजूद थे, जो इस चोरी में लिप्त थे। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई की गयी। पुलिस को देख बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गये।

उन्होंने बताया कि अभिजीत ग्रुप के प्लांट परिसर में ही डंप स्क्रैप को लिक्विडेटर की टीम को सौंप दिया गया है। जबकि सभी बाइकों को जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस के मुताबिक वहां से करीब 20 टन अवैध कबाड़ बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल कुल 9 बाइकें जब्त की गई हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बाइक के मालिक के नाम की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस चंदवा थाना कांड संख्या 143/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।