लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, इलाज जारी
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : गुरुवार की शाम बालूमाथ चंदवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटाड़ नदी के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गोलीटांड निवासी दारा गंझू का पुत्र धनेश्वर गंझू के रूप में हुई है। जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। इस बाइक दुर्घटना में घायल धनेश्वर गंझू को सिर, पैर और शरीर के कई अंगों पर गंभीर और अंतरिक चोटें आयीं हैं।
जानकारी के अनुसार घायल धनेश्वर गंझू चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर ग्राम से अपने घर लौट रहा था कि इसी दौरान वह दूसरे वाहन की चपेट में आ जाने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Latehar Balumath News