Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ चतरा मार्ग पर एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोनिया ग्राम के पास अज्ञात अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बैंक कर्मी की पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लेंबुआ ग्राम निवासी दशरथ साव के पुत्र अवध कुमार साव के रूप में हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल बैंक कर्मी को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल बैंक कर्मी अवध कुमार साव लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाटोली ग्राम स्थित भारतीय स्टेट बैंक का कर्मी है। वह बाइक से अपने घर जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Latehar Crime News Today