Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: साढ़े तीन किलो गांजे के साथ बिहार की महिला को पुलिस ने पकड़ा

पलामू : शहर थाना के पांकी रोड स्थित जनकपुरी रामजानकी मंदिर के पास से पुलिस ने बिहार की एक महिला को करीब साढ़े तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने मंगलवार की शाम शहर थाना में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पांकी रोड में जनकपुरी रामजानकी मंदिर के पास एक महिला नारंगी रंग का बैग और बैग में गांजा लेकर बेचने के उदेश्य से जाने के लिए खड़ी है। सूचना पर पुलिस ने महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस दिया। बाद में सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने महिला पुलिस की मदद से उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से दो पैकेट गांजा बरामद हुआ। एक पैकेट में 1.590 किलो और दूसरे में 1.830 किलो गांजा मिला। एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। साथ ही महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक महिला काफी समय से गांजा बेचने के धंधे में लिप्त थी। महिला पूजा कुंवर बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के बेंगाही गांव की रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने कई जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।