Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर किया हमला, मची अफरा तफरी, आधा दर्जन से अधिक घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के मुरपा ग्राम में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आए ग्रामीणों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मधुमक्खियों के हमले से थोड़ी देर के लिए पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बाजार में खरीद बिक्री बंद हो गयी। सभी लोग मधुमखियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

मधुमक्खियों के हमले से मुरपा ग्राम निवासी कुंदन साव, फागुन साव का पुत्र रंजय साव, रंजय साव का पुत्र शिवम कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जिनका उपचार मुरपा ग्राम स्थित डॉ रोहन गोप के निजी क्लीनिक में हुआ। इस हमले में घायल शिवम कुमार और कुंदन साव के शरीर पर मधुमक्खियों के काफी डंक लगे हैं। दोनों दर्द से कराहते नजर आये।