Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने अवैध कोयला लदी बाइक के साथ पकड़े गये 26 लोगों को भेजा जेल, 34 बाइकें जब्त

balumath news today

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने अवैध कोयला लदी बाइक के साथ पकड़े गये 26 लोगों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है। जबकि इस दौरान अवैध कोयला लदी 34 बाइक भी जब्त की गयी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में अवैध कोयला लदी बाइक सहित पकड़े गये लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 414, खान एवं खनिज अधिनियम आदि धाराओं के साथ बालूमाथ थाने में कांड संख्या 15/2023 दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि रविवार को बालूमाथ-बालू मार्ग पर ओल्हेपाठ गांव के समीप बालूमाथ थाना पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध कोयला लदी 34 बाइकें जब्त की थीं। जिसमें 8 बाइक सवार बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे थे जबकि 26 लोगों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया था।

इस छापामारी अभियान में बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय चौधरी के साथ सशस्त्र बल शामिल थे।

balumath news today