Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

महाराजगंज में व्यवसायी को गोली मारने का प्रयास, मिस फायर की वजह से बची जान

पलामू : झारखंड के हरिहरगंज की सीमा से सटे बिहार के कुटुंबा थाना क्षेत्र के महाराजगंज में मंगलवार को अपराधियों ने एक व्यापारी श्याम बिहारी प्रसाद को गोली मारने का असफल प्रयास किया। मिस फायर होने से व्यवसायी की जान बाल-बाल बच गयी।

जानकारी के अनुसार तीन अपराधी बिना नंबर की अपाची बाइक से सड़क पर पहुंचे। वे मास्क पहने हुए थे। उनमें से दो उतरे और श्याम बिहारी प्रसाद के स्वामित्व वाली मेसर्स बजरंग ट्रेडर्स की दुकान में घुस गये। प्रसाद अपनी सीट पर बैठे थे। इसी क्रम में उनमें से एक ने उन पर पिस्टल तान दी और फायर करने की कोशिश की लेकिन मिसफायर हो गया। मिस फायर की स्थिति में उनलोगों ने स्ट्राइकर को दो या तीन बार दबाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार अपराधी वहां से भागने लगे। इस बीच हंगामा हो गया। लोगों ने पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन अपराधी लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

घटना की जानकारी फौरन कुटुंबा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी कुंदन कुमार ने घटना की विस्तृत जानकारी ली। व्यवसायी ने सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग पुलिस अधिकारी को दिखायी।